{"_id":"5f5bb0a38ebc3e54de0c3733","slug":"corona-patient-sitapur-news-lko539656520","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर समेत 43 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर समेत 43 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को वायरस की रफ्तार कम रही है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना के 43 और नए मरीज पाए गए हैं, इसमें डॉक्टर से लेकर अन्य लोग शामिल हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3135 हो गई है। अब तक कोरोना से 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएचसी मछरेहटा में तैनात चिकित्सक डॉ. अमित श्रीवास्तव व डॉ. दीपक यादव की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही सीएचसी में हड़कंप मच गया। अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार ने बताया सीएचसी को 36 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी महमूदाबाद व जिला महिला अस्पताल के दो-दो कर्मी पॉजिटिव हुए हैं।
इसके अलावा एलिया, बीबीपुर महमूदाबाद, घूरामऊ बंगला, नव्वा अंबरपुर एलिया, प्रेमनगर सीतापुर, भिठौली, गदियाना, रामनगर सीतापुर, बिसवां, मुसीदाबाद, कुसुमा, लोहारबाग, आंख अस्पताल, गोजवा, दुर्गापुरवा, मास्टर कॉलोनी, बरबटापुर महोली, सरैंया खुर्द, गांधीनगर सिधौली, नई बाजार महमूदाबाद, मिश्रिख, बहादुरपुर, हरगांव में पॉजिटिव मामले आए है।
विज्ञापन
लहरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि शुक्रवार को एंटीजन किट से 22 लोगों की जांच की गई है, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पॉजिटिव मिले मरीजों में मीरा टोला की एक महिला, एक निजी चिकित्सक भी है। दो को होम क्वारंटीन, जबकि एक को अस्पताल भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि मरीजों का इलाज शुरू करा दिया गया है।