{"_id":"5f3aa9908ebc3e3cdb4e062f","slug":"corona-patient-sitapur-news-lko5354967159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक, बैंक कैशियर समेत 101 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक, बैंक कैशियर समेत 101 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले मेें कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक, सात बैंककर्मी, दो पुलिसकर्मी समेत 101 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमे महोली इलाके का ब्रम्हावली गांव संक्रमण की अधिक चपेट में आ गया है। यहां पर फिर से पांच नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 1491 पहुंच गई है। इन मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
लहरपुर सीएचसी अधीक्षक भी संक्रमित हो गए हैं। इससे सीएचसी पर हड़कंप मच गया है। अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमण को लेकर भयभीत हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। महोली कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक की पांच कर्मचारी व एक एसबीआई बैंक का कर्मचारी संक्रमित हुआ है। इसके अलावा कैथा मोहल्ला, गुजिया व नेरी से एक-एक मामला सामने आया है। ब्रम्हावली गांव में पहले से ही 15 मामले सामने आ चुके हैं। एक बार फिर से यहां पर पांच नए मामले आए हैं। इस गांव में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल चुका है। इसके चलते गांव के लोगों में संक्रमण होने की अधिक खतरा हो गया है।
एपीटीसी व द्वितीय वाहिनी पीएसी का एक-एक कर्मी पॉजिटिव हुआ है। वहीं भारतीय स्टेट बैंक सांडा के कैशियर पॉजिटिव हो गए हैं। शहर के सदर बाजार मोहल्ले के 12 लोग व अहाता कप्तान मोहल्ले के 8 लोग एक ही परिवार के संक्रमित हुए हैं। तरीनपुर मोहल्ले में तीन, दो इस्माइलपुर, दो मास्टरबाग कसमंडा, तीन सिविल लाइन, 7 सघनखेड़ा खेरवा कसमंडा में संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बधेउरा पहला, बिसवां, पकरिया नेवादा, मिश्रिख, सैजनकलां, शाहकुलीपुर, नारायन नगर, दुर्गापुरवा, गोडियाना, नई बस्ती, निमचेना चतुराईयां सीतापुर, गद्दीपुर, हेमपुरवा, फतेहनगर, ओम मेडिकल स्टोर सीतापुर, ब्रम्हपुरी निकट आरएमपी डिग्री कॉलेज, अनोगी गढ़ी मिश्रिख, शुक्लपुरवा लखनऊ, शिवपुरी कॉलोनी, रामबाना बीकेटी, शिवाजीपुरम लखनऊ, नैमिषपुरम लोहारबाग, गौरियाझाल परसेंडी, गुलजारशाह बाबा की मजार बिसवां व गोंडा, मुरादाबाद, गाजीपुर, कानपुर, देवरिया, बाराबंकी, गाजियाबाद जिले के एक-एक मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया मरीजों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।