फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   conversation between SP and MP in a closed room

Sitapur News: बंद कमरे में एसपी व सांसद के बीच सवा घंटे हुई गुफ्तगू

Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 20 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
conversation between SP and MP in a closed room
एसपी से मिलने के बाद अपनी गाड़ी में बैठते सांसद राकेश राठौर।  - संवाद
सीतापुर। जेल से छूटने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सांसद राकेश राठौर एसपी से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब सवा घंटे तक गुफ्तगू हुई। इस मीटिंग के दौरान किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। दोनों के बीच दुष्कर्म मामले को लेकर चर्चा होने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन दोनों में क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा न तो सांसद की ओर से किया गया है और न ही एसपी ने ही इस बावत कोई आधिकारिक रिलीज जारी की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीतापुर सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म के मामले में बुधवार को जमानत के बाद जेल से रिहा किया गया था जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात भी रखी थी। जेल से छूटने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सांसद राकेश राठौर सुबह करीब सवा दस बजे एसपी ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने एसपी चक्रेश मिश्र से बंद कमरे में काफी देर तक मुलाकात की। करीब सवा घंटे बाद लगभग 11: 30 बजे वह बाहर निकले। इस दौरान दोनों के बीच क्या चर्चा हुई, यह अभी रहस्य बना हुआ है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्कर्म मामले को लेकर ही सांसद ने एसपी से वार्ता की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर कोतवाली के बाहर दिखी सांसद की कार
एसपी ऑफिस के अलावा सांसद की लग्जरी कार कोतवाली के बाहर खड़ी देखी गई। हालांकि उसमें सिर्फ चालक ही सवार दिखा। जिस वक्त उनकी गाड़ी कोतवाली के बाहर दिखी, उस वक्त शहर कोतवाल अनूप शुक्ला कोतवाली में नहीं थे। हालांकि उनका सरकारी वाहन कोतवाली में ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed