फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Controversial posters put up in the city; SP workers removed them

Sitapur News: शहर में लगे विवादित पोस्टर, सपाइयों ने हटाए

Mon, 22 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 22 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Controversial posters put up in the city; SP workers removed them
वैदेही वाटिका के पास हैड्रा पर चढ़कर विवादित होर्डिंग्स हटाते सांसद आनंद भदौरिया व कार्यकर्ता।
सीतापुर। शहर के प्रमुख चौराहों पर सोमवार सुबह विवादित पोस्टर नजर आए। इन पर सपा के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। पोस्टर लगाने वाले ने अपना नाम व पता नहीं लिखा था। पोस्टर की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया ने युवा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे विवादित पोस्टर हटवा दिए।
विज्ञापन


सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि यह कायराना कृत्य है। पोस्टर लगाने वालों ने अपनी पहचान छिपा रखी है। उन्होंने कहा कि यदि इस हरकत के पीछे वाकई कोई हिम्मतवाला था, तो उसे अपना नाम और पता भी पोस्टर पर लिखना था। इस मामले को लेकर उन्होंने एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने इस साजिश की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना को विरोधियों की हताशा का प्रतीक बताया। सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि जब पैरों तले जमीन खिसक जाती है, तो लोग इसी तरह की ओछी हरकतों पर उतर आते हैं।
विज्ञापन


पोस्टर उतारने के लिए खंभे पर चढ़े सांसद
सांसद आनंद भदौरिया विवादित पोस्टर लगे होने की सूचना पर सोमवार सुबह वैदेही वाटिका पहुंचे। वहां लगे एक विवादित पोस्टर को हटाने के लिए कार्यकर्ता की पीठ का सहारा लेकर वह पोल पर चढ़ गए। हालांकि वह पोस्टर को पूरी तरह से फाड़ नहीं पाए। इसके बाद छीता पासी पार्क के पास लगे विवादित पोस्टर को सांसद ने हटाया। सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने वैदेही वाटिका के पास लगे विवादित पोस्टर को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फाड़ दिया। वहीं, बस स्टेशन के पास लगे एक अन्य विवादित पोस्टर को भी फाड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed