{"_id":"69efa7dd0e40a3ac910bf2b5","slug":"consumers-suffer-due-to-power-cuts-in-the-scorching-heat-sitapur-news-c-102-1-slko1053-154914-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
Mon, 27 Apr 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोगों को दोहरी परेशानी झेलना पड़ रही है। शहरी क्षेत्र के 20 मोहल्लों में सोमवार को तीन से चार घंटे की कटौती के कारण 30 हजार की आबादी को गर्मी के साथ ही पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। दोपहर के समय बिजली बाधित होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखे।
पुराना सीतापुर के चौधरीटोला मोहल्ला में सप्लाई लाइन में आई फॉल्ट के कारण 20 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी तरह नवीन चौक व विकास नगर मोहल्ले में दोपहर के समय बिजली ठप हो गई। लंबी कटौती से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद भी फॉल्ट दुरुस्त होने में चार घंटे लग गए।
इसी तरह आनंद नगर, नैपालापुर, भार्गव कॉलोनी, विश्राम नगर सहित अन्य मोहल्लों में भी तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती ने लोगों को खूब परेशान किया। नैपालापुर इलाके में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से बिजली ठप हो गई। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि गर्मी में लोड अधिक होने के चलते फॉल्ट आ रहा है। इसी वजह से कटौती हो रही है।