फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Construction of overbridge hanging due to lack of land

जमीन न मिलने से लटका ओवरब्रिज का निर्माण

Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Construction of overbridge hanging due to lack of land
सीतापुर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीतापुर-लखीमपुर बाईपास पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। कारण, इस ओवरब्रिज को पूरा करने में जिस जमीन की जरूरत है वह वन विभाग की है। वन विभाग की तरफ से जमीन मिलने में देरी हो रही है। इससे निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रोजाना जाम लगता है। पुलिस लाइन, रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर काफी भीड़भाड़ रहती है। पुलिस लाइन के पास भारी वाहन निकलने से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने सीतापुर-लखीमपुर बाईपास पर 73 नंबर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राज्य सेतु निगम को दी गई थी। इसके लिए 4649.83 लाख राज्य योजना से स्वीकृत हुए थे। बजट आवंटन के बाद निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया गया। मगर सेतु निर्माण का कार्य अत्यंत कच्छप गति से चल रहा है। अधूरा निर्माण इस साल पूर्ण होने की गुंजाइश भी नहीं दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे बड़ा रोड़ा जमीन का फंस गया है। यह जमीन वन विभाग की होनी से इसके अधिग्रहण में काफी विलंब हो रहा है। इसी वजह से ओवरब्रिज का निर्माण लटका हुआ है। इससे जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जल्द नहीं दिख रही है।
ओवरब्रिज बनने से शहर से दूर होगी वाहन
ओवरब्रिज बनने से शहर से भारी वाहनों का काफी बोझ कम हो जाएगा। लखनऊ की तरफ से आने वाले भारी वाहन सीधे इस ओवरब्रिज के माध्यम से लखीमपुर की ओर चले जाएंगे।

उनको शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वही लखीमपुर की तरफ से आने वाले वाहन पुलिस लाइन के पास न जाकर इस ओवरब्रिज को पास कर सीधे लखनऊ को निकल जाएंगे। इससे शहर के अंदर का बोझ कम हो जाएगा।
भेजा गया है प्रस्ताव
जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद कार्यदाई संस्था को जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी।
महमूद आलम, वन रेंजर सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed