फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Constable's car hit home guard's son, death

Sitapur News: सिपाही की कार ने होमगार्ड के बेटे को मारी टक्कर, मौत

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Constable's car hit home guard's son, death
लहरपुर (सीतापुर)। अकबरपुर-तालगांव मार्ग पर सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को टक्कर मारने के बाद सिपाही की कार पोल से टकरा गई। सिपाही ने किसी तरह कार संभालकर घायल बच्चे और उसकी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसेंडी पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। प्रभारी निरीक्षक ने सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कहकर सबको शांत कराया। सिपाही के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

तालगांव के रामबाग टकेला निवासी रतीश चंद्र होमगार्ड हैं। इन दिनों उसकी तैनाती तंबौर थाने की पीआरवी में है। उसका पुत्र अल्केश (8) गांव के बाहर अकबरपुर-तालगांव मार्ग पर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से प्राइवेट कार से जा रहे तालगांव थाने में तैनात सिपाही नीरज ने अल्केश को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सड़क किनारे पोल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



अल्केश के घायल होने पर नीरज ने उसे उठाकर कार में डाल लिया और उसकी मां को भी कार में बैठाकर सीएचसी परसेंडी पहुंच गया। यहां चिकित्सक ने अल्केश को मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में अल्केश के परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। यहां परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


सीएचसी पहुंचे प्रभारी निरीक्षक तालगांव वीरेंद्र सिंह तोमर ने परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, तो मामला शांत हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लापरवाही से कार चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed