फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Constable posted in District Jail died under suspicious circumstances in Lucknow

Sitapur News: जिला कारागार में तैनात सिपाही की लखनऊ में संदिग्ध मौत

Fri, 23 Dec 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Constable posted in District Jail died under suspicious circumstances in Lucknow
सीतापुर। जिला कारागार में तैनात एक सिपाही की लखनऊ में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जेल अधीक्षक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ कारागार में तैनात सिपाही कृष्ण कुमार (50) का स्थानांतरण जिला कारागार में हुआ था। बीती 14 दिसंबर को उसने पदभार संभाला था। उसका परिवार लखनऊ कारागार परिसर में ही रहता था। 18 दिसंबर को जिला कारागार के एक बंदी की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन

जिसको लेकर सात लोगों का पैनल लखनऊ के केजीएमयू गया था। इलाज के दौरान बंदी की 21 दिसंबर को मौत हो गई। इसके बाद पैनल वापस आ गया, लेकिन कृष्ण कुमार वापस नहीं आए। जिला कारगार से उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, लेकिन उठा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी ने बताया कि वह घर पर नहीं हैं । गुरुवार देर रात जिला कारागार के अधीक्षक को सूचना मिली कि आवासीय परिसर के पास ही संदिग्ध हालत में उनका शव पड़ा पाया। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया गया है।

जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि लखनऊ में उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed