{"_id":"6ac7f47e031f5c9ceb02f8a0","slug":"congress-stages-a-massive-protest-holds-a-protest-march-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165521-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कांग्रेस का हल्ला बोल, निकाला विरोध मार्च
Fri, 09 Oct 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने निकला विरोध मार्च ।
सीतापुर। वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ इंडियन नेशनल कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लालबाग स्थित शहीद पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने लालबाग चौराहे से होते हुए अंबेडकर पार्क तक विरोध मार्च निकाला। यहां बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रगान हुआ और कार्यक्रम का समापन किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि वोट चोरी आज देश का सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वतंत्र लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं। पूर्व केंद्रीय महिला आयोग सदस्य शमीना शफीक ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध तब तक जारी रहेगा। किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश सिंह तोमर ने राहुल गांधी को विपक्ष की प्रमुख आवाज बताया। इस प्रदर्शन में शिशिर वाजपेयी, विनीत दीक्षित, संतोष भार्गव, नरेंद्र वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)