फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress is raising issues of general public: Lallu

आम जनता के मुद्दों को उठा रही है कांग्रेस : लल्लू

Thu, 09 Sep 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Congress is raising issues of general public: Lallu
खैराबाद स्थित टोल प्लाजा पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत करते कांग्रेस ? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। यूपी में किसान परेशान हैं। कांग्रेस ही एक ऐसा दल है, जो विपक्ष की भूमिका में आम जनता के मुद्दों को उठा रहा है। आने वाला भविष्य कांग्रेस का ही है। यह बात लखीमपुर किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुुमार लल्लू ने कही। गुरुवार सुबह 11 बजे खैराबाद टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

सीतापुर से लखीमपुर जाते समय प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा की परिवर्तन निश्चित है और कांग्रेस ने संकल्प लिया है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस विजय पताका फहराएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सपा, बसपा व भाजपा की सरकार को जनता ने देख लिया है। स्वास्थ्य प्रबंधन में सरकार फेल है।
विज्ञापन

नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार के वादे झूठे हैं। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष भार्गव, वरिष्ठ नेता डॉ. विजय नाथ अवस्थी, महिला आयोग की पूर्व सदस्य शमीना शफीक, डॉ. मसरूर अली, राजेंद्र कुमार गोंड, जुगल किशोर, जेडी आजाद, हाजी सिराज, सूरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed