{"_id":"94549fec296dc0094d231e9a31d1efc1","slug":"congress-denied-compensation-fierce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने पर भड़के कांग्रेसी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेसियों ने शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विकास भवन के समक्ष धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन
प्रांतीय नेता शिवशंकर शुक्ला ने कहा कि सत्तापक्ष किसानों की अनदेखी कर रहे है। कांग्रेस यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। केंद्र व प्रदेश की सपा सरकार में किसानों को फसलों का सही मूल्य भी नहीं मिल रहा है। बीते दिनों हुए ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का आज तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला।
विज्ञापन
यही नहीं लाखों किसानों को बकाया गन्ना भुगतान भी अभी तक मिल नहीं पाया। जनपद के ही नरही गांव के उमेश शर्मा पुत्र राम भरोसे ने बीते ग्यारह जुलाई को आर्थिक तंगी एवं फसल नष्ट होने के कारण आत्महत्या कर ली थी। कुछ महीने बाद उसके पुत्र उमेश शर्मा ने भी बैंक कर्ज एवं आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत गिरती जा रही है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कार्यक्रम का संचालन आमोद मिश्र ने किया।