फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Computer typing was done in front of the girl students and food was tasted.

Sitapur News: छात्राओं से सामने करवाई कंप्यूटर टाइपिंग, भोजन का चखा स्वाद

Tue, 11 Nov 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Computer typing was done in front of the girl students and food was tasted.
सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को समझा। इसके साथ ही पठन पाठन की जमीनी हकीकत परखने के लिए अपने समक्ष ही कंप्यूटर पर टाइपिंग भी करवाई। जिलाधिकारी ने छात्राओं के तैयार भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए खाने का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ सीसीटीवी क्रियाशील न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए वार्डन को 24 घंटे में विद्यालय में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रखने का निर्देश दिया। कहा कि खास तौर पर सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालय परिसर में प्रवेश व निकास गेट पर सीसीटीवी कैमरे हर समय संचालित अवस्था में रहें। उन्होंने छात्राओं से सीधा संवाद करने के साथ ही उनका व्यवहारिक ज्ञान परखने के लिए अपने सामने कंप्यूटर से टाइपिंग भी कराई। इसमें छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन देखकर जिलाधिकारी ने उनकी प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी को पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने व जीवन में बेहतर सफलता पाने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराए जाए। शिक्षण कार्य के साथ ही विद्यालय में विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों व टीएलएम के माध्यम से प्रशिक्षण का आयोजन भी कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय में मौजूद निरीक्षण पंजिका की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानकों के अनुरूप निर्धारित अंतराल पर इसका निरीक्षण अवश्य सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य की परीक्षण के लिए भी नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी अवश्य कराया जाए।

जिलाधिकारी ने रसोई घर में जाकर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कहा कि निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह सहित शिक्षा विभाग के अन्य अफसर व विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed