फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Complaint of fraud in MNREGA, recovery will be done with investigation

Sitapur News: मनरेगा में धांधली की शिकायत, जांच संग होगी रिकवरी

Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Complaint of fraud in MNREGA, recovery will be done with investigation
लहरपुर। विकास खंड की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में धांधली की शिकायत हुई है। कहीं फोटो से फोटो खींचकर श्रमिकों की हाजिरी लगाई जा रही है तो कहीं एक ही फोटो को कई बार पोर्टल पर अपलोड कर हाजिरी लगाने का काम हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि श्रमिकों की संख्या में भी जमकर धांधली की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि इन दिनों मनरेगा योजना में प्रधान, रोजगार सेवक और सचिव मिलकर जमकर बंदरबांट कर रहे हैं। गोकुलपुर गांव में मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों में श्रमिकों की हाजिरी में हेराफेरी की जा रही है।
विज्ञापन

यह भी आरोप है कि मनरेगा पोर्टल पर हाजिरी हेतु श्रमिकों की फोटो को फोटो से अपलोड किया जा रहा है तो कहीं एक ही श्रमिकों की फोटो को कई मास्टर रोल पर भी अपलोड कर फर्जीवाड़ा किया गया है। इसका मनरेगा पोर्टल खुद गवाही देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 24 व 25 फरवरी में मनरेगा पोर्टल पर लगाई गई फोटो दोबारा 27 फरवरी को मनरेगा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। खंड विकास अधिकारी प्रीति तिवारी ने कहा कि जांच करवाएंगे। जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed