{"_id":"67ae36c9a95a2d0e04077450","slug":"collision-between-car-and-e-rickshaw-four-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-127028-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कार व ई रिक्शा में टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कार व ई रिक्शा में टक्कर, चार घायल
Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार कार एक ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाराबंकी जिले के निवासी प्रमोद कुमार (40) अपनी ससुराल मोहल्ला मिश्रपुर से बृहस्पतिवार को पत्नी सीमा देवी (35) व सास कमला देवी (65) के साथ ई रिक्शे से बिसवां जा रहे थे।
इसी बीच बिसवां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर न्यामूपुर गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने ई रिक्शे से टकरा गई। हादसे में ई रिक्शा चालक गिलौरी कुनसर कमरिया गांव निवासी जगदीश (40), प्रमोद, सीमा देवी व कमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रए लहरपुर में भर्ती कराया। वहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि ई रिक्शा चालक जगदीश की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।