फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   college are not interested in scholarship schemes

छात्रवृत्ति योजनाओं में रुचि नहीं ले रहे कॉलेज

Fri, 26 Jun 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 26 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

सीतापुर। छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन में कॉलेज रुचि नहीं ले रहे हैं। तीन माह के अंतराल में केवल दस फीसदी ही आवेदन हो सके हैं। इसकी जानकारी आवेदनों की समीक्षा में हुई। जबकि अंतिम तिथि निकल चुकी है।

विज्ञापन


ऐसे में कॉलेज की लापरवाही विद्यार्थियों पर भारी पड़ सकती है। विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है। 31 जुलाई तक अंतिम मौका देते हुए डीआईओएस को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा नवीं व दसवीं विद्यार्थियों के लिए पूर्व दशमोत्तर योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत छात्रवृत्ति मिलती है।

इसी प्रकार दशमोत्तर योजना के तहत कक्षा 11वीं से ऊपर तक की कक्षाओं के लिए छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति मिलती है। शैक्षिक सत्र 2015-16 में इन योजनाओं के तहत 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जून तक शत प्रतिशत आवेदन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कॉलेज प्रशासन को अपने विद्यार्थियों के आवेदन कराने थे। आवेदन की जांच करके उसको विभाग को फॉरवार्ड करना होता है।

तीन माह गुजर जाने के बाद इसकी विभागीय समीक्षा हुई। मालूम हुआ है कि दोनो योजनाओं के तहत केवल दस फीसदी ही आवेदन हो सके हैं। जबकि अंतिम तिथि गुजर चुकी है।


ऐसे में करीब डेढ़ लाख आवेदक शेष बचे हैं। जिनका अभी तक आवेदन नहीं हुआ है। ऐसे में कॉलेज की लापरवाही से विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। जिस पर शासन ने नाराजगी जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक को तेजी लाने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed