फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Collecting samples at night under night blood survey

Sitapur News: नाइट ब्लड सर्वे के तहत रात में एकत्र कर रहे सैंपल

Sun, 16 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Collecting samples at night under night blood survey
सीतापुर। अब स्वास्थ्यकर्मी घर में दस्तक देकर आपके खून की जांच करेंगे। सैंपल को जांच के बाद यदि फाइलेरिया परजीवी आपके खून में पाए गए तो समुचित इलाज किया जाएगा। जिले के मिश्रिख व ऐलिया ब्लॉक के चिन्हित गांवों में इस विशेष अभियान को शुरू भी कर दिया गया है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में फाइलेरिया रोगियों की पहचान के लिए मिश्रिख और ऐलिया ब्लॉक के चिन्हित गांवों में नाइट ब्लड सर्वे शुरू हो गया है। इससे पूर्व इन क्षेत्रों में मूल्यांकन सर्वेक्षण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

मिश्रिख सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष सिंह ने बताया कि बीते जून माह में मिश्रिख क्षेत्र के 30 गांवों में सर्वेक्षण कराया गया था। इस दौरान प्रत्येक गांव में 20 वर्ष से ऊपर के लोगों की जांच फाइलेरिया टेस्ट स्ट्रिप किट से की गई। मिश्रिख ब्लॉक में कुल 3150 लोगों का किट के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया था। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य यह जानकारी करना है कि पिछले तीन वर्षों में जिन लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा चुकी है, उस लक्षित आबादी के सापेक्ष एक प्रतिशत कम लोग फाइलेरिया से ग्रसित हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण में धनात्मक पाए गए करीब 135 लोगों की रक्त पट्टिका बनाकर नाइट ब्लड सैंपल एकत्रित करने का काम सीएचसी की टीम द्वारा किया जा रहा है। टीम में लैब टेक्नीशियन एएनएम और आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि टास रिपोर्ट अर्थात माइक्रो फाइलेरिया रेट यदि एक प्रतिशत से अधिक होगा तो भविष्य में इन क्षेत्रों में घर-घर दवा खिलाने का अभियान चलाया जाएगा।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राज शेखर ने बताया कि ब्लड स्लाइड को जांच के लिए पहले संबंधित सीएचसी की प्रयोगशाला और फिर राज्य स्तरीय प्रयोगशाला को भेजा जाता है। इस जांच में मरीज के पॉजिटिव होने पर उसका उपचार शुरू किया जाता है। अभियान के तहत जो कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन कैंपों में रात आठ से 12 बजे तक संबंधित आशा कार्यकर्ता के सहयोग से लोगों रक्त के नमूने लिए जाते हैं।


रात में अधिक सक्रिय होते हैं परजीवी
फाइलेरिया मरीजों की जांच के लिए रक्त के नमूनों को रात में लेना बेहतर होता है। फाइलेरिया के परजीवी रात के समय खून में अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में रात के समय रक्त का नमूना लेकर उसकी जांच करने से संक्रमण संबंधी रिपोर्ट बेहतर आती है।
- डॉ राजेशखर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed