फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   cold westerly winds outweigh the sunshine

Sitapur News: धूप पर भारी पड़ी सर्द पछुआ हवाएं

Thu, 08 Feb 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 08 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
cold westerly winds outweigh the sunshine
सीतापुर। जिले में बुधवार को खिली धूप से मौसम सामान्य हो गया। लेकिन बादलों की आवाजाही के बीच तेज पछुआ हवा चलने से ठिठुरन बरकरार रही। लिहाजा, धूप खिलने पर भी लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिला। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम का मिजाज फिलहाल सर्द बने रहने की संभावना है। बुधवार की सुबह से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। आसमान साफ रहने से तेज धूप खिजी। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन कुछ देर बाद ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे धूप-छांव का क्रम चल निकला। इसके अलावा पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। धूप निकलने से बाजार में चहल-पहल बढ़ गई।
विज्ञापन

रोजाना की तुलना में घर में बैठे लोग बाहर निकले और छतों व लॉन में धूप का आनंद लेते दिखे। हालांकि 22 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द पछुआ हवाएं ठिठुरने को मजबूर करती रहीं। तेज सर्द हवाओं के असर से धूप में गर्माहट महसूस नहीं हुई। इससे धूप खिलने पर भी लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम गहराने पर ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार को भी तेज धूप निकलेगी। जबकि पछुआ हवा चलने से ठंड बरकरार रहेगी। न्यूनतम पारे में गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आलू की फसल को रोग से बचाने के लिए करें दवा का छिड़काव
मौसम के तल्ख तेवर आलू की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। न्यूनतम तापमान कम रहने से आलू की फसल में झुलसा रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। कई इलाकों में आलू के पौधों की ऊपरी पत्तियाें में हल्का पीलापन दिखने लगा है। हालांकि धूप खिलने पर यह पीलापन स्वत: समाप्त हो जाएगा, लेकिन उद्यान विभाग की ओर से किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि इन दिनों खेतों की नमी बनाएं रखने के लिए हल्की सिंचाई करें। आलू की खोदाई के दस दिन पहले अंतिम सिंचाई रोंक दें। जिन किसानों ने अभी तक फफूंद नाशक दवा का छिड़काव नहीं किया है, वे छिड़काव तुरंत करें।

डाॅ.दिनेश मालिक

डाॅ.दिनेश मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed