फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cold waves, people suffer

बारिश से बढ़ी ठिठुरन, घरों में दुबके लोग

Sun, 08 Jan 2017 11:00 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 08 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cold waves, people suffer
कहर बरपाने लगी ठंड - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से रविवार को ठिठुरन बढ़ गई। बदली छाई रहने से दिन में रात का नजारा दिखा। सूर्यदेव दिन भर अपनी चमक बिखेरने के लिए बादलों से कशमकश करते रहे।

विज्ञापन


सर्दी का सितम देख लोग घरों में कैद होकर रह गए। इससे शहर की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम पारा 9 डिग्री पर स्थिर रहा। 
विज्ञापन


शनिवार देर रात अचानक मौसम के मिजाज बदल गए। गरज-चमक के साथ होने बारिश शुरू हो गई। रातभर रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। बारिश और बदली के चलते रविवार सुबह कोहरा जल्दी छट गया। सुबह करीब नौ बजे आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन अगले ही पल बादलों की चादर ने उसे ढक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सूर्यदेव दिनभर अपनी चमक बिखेरने को बादलों से जद्दोजहद करता रहा। बादलों की रवानी से दिन में कई बार रात सा नजारा देखने को मिला। लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलने को विवश थे। शाम को बर्फीली हवा के कारण सिहरन भी बढ़ गई।


इससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। ठंड से राहत पाने के लिए अलाव ही सहारा बना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed