फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Co-operative society workers demonstrated

Sitapur News: सहकारी समिति कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Co-operative society workers demonstrated
सीतापुर। बकाया भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को लालबाग पार्क में सहकारी समिति कर्मी एकत्र हुए। यहां अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिसके बाद सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम को ज्ञापन देकर जल्द भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

कमीशन, भाड़ा, सुख सुविधा और पल्लेदारी के बकाया भुगतान की मांग को लेकर उप्र सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी 10 फरवरी से हड़ताल पर हैं। 19वें दिन शुक्रवार को भी जिले की सभी 148 साधन सहकारी समितियों-उर्वरक ब्रिकी केंद्रों ताले लटके रहे। वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को लालबाग पार्क में सभी कर्मी एकत्र हुए। यहां संगठन की बैठक हुई। इसमें 75 सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान निर्णय लिया गया कि आंदोलन लगातार चलता रहेगा। सभी ने प्रदर्शन करते हुए एक स्वर में कहा, पहले दाम फिर काम, दाम नहीं तो काम नहीं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया अगर कोई कर्मचारी ऑनलाइन उपस्थित लगाता है, तो उसे पांच हजार रुपये जुर्माना भुगतना पड़ेगा। इसके बाद संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की अगुआई में सभी कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा गया कि विभिन्न मदों के बकाये का जल्द भुगतान किया जाए। इस दौरान संगठन के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed