फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CM released six power substations

मुख्यमंत्री ने छह उपकेंद्रों का किया लोकार्पण

Tue, 15 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Tue, 15 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
CM released six power substations
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला

जिले की जनता को सरकार ने बेहतर विद्युत आपूर्ति का तोहफा दिया है। मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव ने राजधानी में सीतापुर के पांच नए विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। सभी उप केंद्र तकरीबन 75 करोड़ की लागत से निर्मित हुए हैं।

विज्ञापन


जबकि विद्युत उप केंद्र नेरी को पचास करोड़ की लागत से ऊर्जीकृत किया है। इनके चालू होने के बाद यहां की पांच लाख की जनता को फायदा मिलेगा। सपा सरकार आगामी अक्तूबर 2016 से ग्रामीण इलाकों में 16, तहसील इलाकों में 18 व जिला मुख्यालय पर 22 घंटे बिजली आपूर्ति की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन


इसे अमली जामा पहनाने को सरकार तेजी से कार्य कर रही है। सपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को जिले को पांच नए उपकेंद्रों  का लोकार्पण कर इसकी सौगात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उपकेंद्र 75 करोड़ की लागत से निर्मित हुए हैं। महोली संवाद के अनुसार नेरी में आयोजित भव्य समारोह में विधायक अनूप गुप्ता ने 50 करोड़ की लागत से बने उपकेंद्र का लोर्कापण किया।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब महोली विधानसभा के लोगों को सीतापुर से नहीं, नेरी से बिजली मिलेगी। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अधिशासी अभियंता आरबी यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। उधर, पावर कॉर्पोरेशन ने लोकार्पण के बाद सभी उप केंद्रों से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed