{"_id":"575eedff4f1c1bc54d11b8cd","slug":"cm-awarded-to-toppers-students-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से सम्मानित होने लखनऊ पहुंचे मेधावी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से सम्मानित होने लखनऊ पहुंचे मेधावी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मेधावी
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की तरफ से यूपी बोर्ड के टॉपरों को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जिले के तीन होनहार चुने गए हैं। जिनमें इंटर के दो व हाईस्कूल का एक मेधावी शामिल हैं। इनको मुख्यमंत्री लखनऊ में मंगलवार को सम्मानित करेंगे।
सोमवार को डीआईओएस की अगुवाई में सभी मेधावी सुबह ही लखनऊ के लिए रवाना हुए। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में शिरकत करने गए हैं। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज महमूदाबाद की छात्रा शिवांगी सोनी ने 581 अंकों के साथ टॉप किया है।
जबकि इंटरमीडिएट में संयुक्त रूप से 481 अंक हासिल कर यूनाइटेड अवध इंटर कॉलेज महमूदाबाद के छात्र चंद्रकांत वर्मा व संजू प्रजापति इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा की प्रीती शर्मा ने जिला टॉप करके मान बढ़ाया है। खास बात यह है कि यह सभी मेधावी महमूदाबाद इलाके के हैं। इन मेधावियों को अमर उजाला ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूतिखंड गोमती नगर लखनऊ में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेधावियों को सम्मानित करेंगे। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में सभी मेधावी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मेधावियों के साथ उनके अभिभावक भी कार्यक्रम में शिरकत करने गए हैं।