फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cloudy and rainy weather is pleasant

बदली और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Mon, 12 Sep 2016 11:21 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 12 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cloudy and rainy weather is pleasant
सीतापुर में सोमवार को हुई हल्की बूंदा बांदी में निकलते राहगीर। - फोटो : अमर उजाला
सुबह से तेज धूप की वजह से  बेहाल आम.जन को सोमवार दोपहर बाद छाई बदली ने राहत पहुंचाई। जिले के कई इलाकों में झूमकर बरसे बदरा ने लोगों को तर-बतर कर दिया। जबकि अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ हवा चलने से सांझ पहर मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से किसान भी खुशी से झूम उठे। पारा दो पायदान लुढ़क कर 30 डिग्री 
विज्ञापन

आ गया। 

सोमवार की सुबह आसमान साफ रहास तेज धूप लोगों को खलने लगी। दिन चढ़ने के साथ बढ़ते रहे तापमान से लोग बुरी तरह बेचैन हो उठे। दोपहर करीब 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया।
विज्ञापन


जिले के कुछ इलाकों में झूमकर बदरा बरसे जबकि तमाम हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, एकाएक बरसे बदरा ने सड़क पर चहल-कदमी करने वाले लोगों को तर-बतर कर दिया। बारिश के साथ चलने वाली हवा ने मौसम सुहाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पिछले चौबीस घंटे के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट आई। उधर, फसलों को इन दिनों पानी की बेहद जरूरत है। इस लिहाज से किसान भी बारिश से बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed