{"_id":"696e78843f45c8b4f30f976b","slug":"clouds-and-rain-bring-relief-from-fog-cold-persists-sitapur-news-c-102-1-stp1002-148564-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बादल और बारिश ने कोहरे से दिलाई राहत, ठंड अभी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बादल और बारिश ने कोहरे से दिलाई राहत, ठंड अभी बरकरार
Tue, 20 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव कायम बना है। रविवार दोपहर बाद अचानक बदले मौसम के कारण रात में बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया। लहरपुर इलाके में भदफर सहित आसपास इलाकों में बारिश भी हुई। इससे ठंड बढ़ गई। हालांकि बादलों के कारण सोमवार सुबह कोहरा न छाने से राहत भी रही। मौसम के बदले मिजाज ने वसंत पंचमी से पहले वसंत का अहसास कराना शुरू कर दिया।
सोमवार को सुबह से खिली धूप की गर्माहट ने ठंड का असर कम होने से काफी राहत मिली। इससे शहर के पार्कों से लेकर बाजारों तक लोगों की चहल-पहल नजर आई।
हवा की गति मंद होने से अधिकतम पारा तीन और न्यूनतम पारा दो डिग्री ऊपर चढ़ गया। दिनभर अच्छी धूप का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। घरों पर महिलाओं ने और पुरुषों ने बाहर निकलकर जरूरी काम निपटाए। हांलाकि, सायं चार बजे हवा की गति बढ़कर छह किमी प्रति घंटे पहुंच गई।
सूरज ढ़लने व सर्द हवा के जोर पकड़ने से ठिठुरन बढ़ गई। एक बार फिर लोग राहत पाने के लिए हीटर व अलाव के पास बैठने को मजबूर हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव अभी जारी रहेगा। मंगलवार को धूप के बीच भी तेज सर्द हवाएं परेशान कर सकती हैं।