{"_id":"697ba9b955fd9df17b0d0674","slug":"clerk-posted-in-election-office-in-custody-sitapur-news-c-102-1-slko1037-149162-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निर्वाचन कार्यालय में तैनात लिपिक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निर्वाचन कार्यालय में तैनात लिपिक हिरासत में
Fri, 30 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महिला से शोषण के आरोप में बाराबंकी जिले की पुलिस ने जिला निर्वाचन कार्यालय में संबद्ध लिपिक अभिषेक कुमार को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। अभिषेक पर बाराबंकी निवासी एक महिला ने शोषण करने का आरोप लगाया था।
पीड़िता की मां ने बाराबंकी में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की मां के अनुसार मुरादाबाद निवासी आरोपी अभिषेक सीतापुर जिले के निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध है। वह सहारनपुर से स्थानांतरित होकर यहां आया है।
सीतापुर में उसकी बेटी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को अविवाहित बताकर बेटी का शोषण किया। बाराबंकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।