फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Clear the way for the formation of 728 gram panchayats

728 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता साफ

Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Clear the way for the formation of 728 gram panchayats
सीतापुर। ग्राम पंचायत सदस्यों को दो तिहाई कोरम न पूरा होने के चलते जिले में असगंठित रह गई 728 ग्राम पंचायतों के गठन का रास्ता शनिवार को साफ हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान करा लिया गया है। दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और एक प्रधान के लिए भी वोटिंग हुई है। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह मतदान कार्य पर पूरी नजर रखे रहे। जिले में 1599 ग्राम पंचायत हैं। अप्रैल माह में इनमें से 1596 ग्राम पंचायतों के गठन के लिए चुनाव कराए गए थे। इसमें प्रधानी के चुनाव के लिए तो खूब मारा-मारी हुई थी, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर उम्मीदवार ही सामने नहीं आए।
विज्ञापन

ऐसे में 7317 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। इसी कारण प्रधान निर्वाचित हो जाने के बावजूद जिले की 728 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पया था। असंगठित ग्राम पंचायतों के गठन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव ऐलान किया। इस दौरान एकल नामांकन होने के कारण पंचायत सदस्यों के 6546 पदों पर निविरोध निर्वाचन हो जाने के बाद बचे हुए 771 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराने को शनिवार को विभिन्न ब्लॉक क्षेत्रों की 249 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर की हिस्सेदारी
पंचायत के उपचुनाव के दौरान मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया। बूथों पर सुबह से मतदाताओं की कतारें लगने लगी थी। दोपहर तीन बचे तक 62.12 प्रतिशत वोट पड़े थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश प्रसाद ने मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत तक जाने की संभावना जताई है।
असहाय और बजुर्ग भी वोटिंग में पीछे नहीं रहे। कोई लाठी टेक कर तो कोई परिजनों का सहारा लेकर लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता करने आया। लालपुर संवाद के अुनासार बेहटा की ग्राम सभा मिदनिया में 8 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। पीठासीन अधिकारी ने बताया गया लगभग 85 प्रतिशत मतदान हुआ है।
तंबौर संवाद के अनुसार बेहटा की 12 ग्राम पंचायतों में 37 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर मतदान हुआ। ग्राम पंचायत सुरेपारा में 3 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिये दो बूथों पर दोपहर 1 बजे तक 80 प्रतिशत मतदाता हो चुका था। पिसवां संवाद के अनुुसार ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों की 22 सीटों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण रहा। 66.87 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

सिधौली संवाद के अुनसार कसावां, दखिनावा, रनुवापारा, खरवलिया, जंधौरा, कटरिया व टडईखुरद में 11 वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। मछरेहटा संवाद के अनुसार मछरेटा क्षेत्र में 13 पोलिंग स्टेशन पर 52 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed