{"_id":"5ece8f5f8ebc3e9048062496","slug":"cleaning-soldiers-fighting-a-direct-war-against-corona-sitapur-news-lko523330048","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से सीधी जंग लड़ रहे सफाई के सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से सीधी जंग लड़ रहे सफाई के सिपाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद (सीतापुर)। कोरोना वायरस से हॉट स्पॉट इलाके में चल रही जंग के दौरान सफाई कर्मी सड़क से लेकर गलियों तक किसी योद्धा की तरह मोर्चा संभाले हुए हैं। खुद की परवाह किए बगैर 122 सफाई के सिपाही कोरोना महामारी को मात देने के लिए नगर को स्वच्छ रखने में जुटे हैं। सुबह से शाम तक बिना रूके बिना थके नाली, कूड़ेदान और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करने वाले यह कर्मवीर संक्रमण से सीधी टक्कर ले रहे हैं।
सफाई के बाद जनता को सुरक्षित करने के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव भी करते हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद खैराबाद को सील कर दिया गया है। घर से निकलने पर पाबंदी है। यहां आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सुविधा प्रशासन मुहैया करा रहा है। महामारी से चल रही लडाई में डॉक्टर व पुलिस के साथ सफाई कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जोखिम उठाते हुए ड्यूटी करने वाले इन सफाई के सिपाहियों को अपने परिवार की फिक्र भी है। इसलिए घर जाने पर परिवार के सदस्यों से उचित दूरी कायम रखते हैं। वहीं, कुछ कर्मवीरों ने जंग जीतने के बाद ही घर जाने की ठान रखी है।
विज्ञापन
नगर पंचायत महोली में तैनात सफाई कर्मचारी उमेश की ड्यूटी 21 अप्रैल से हॉटस्पॉट खैराबाद में लगी है। उमेश बेहद संवेदनशील जगह कोविड लेवल-1 अस्पताल की सफाई का दायित्व निभा रहे हैं। मेहनत व समर्पण से फर्ज को अंजाम दे रहे उमेश यहां आने के बाद एक बार भी घर नहीं गए हैं। घर वालों की कॉल आने पर जंग जीतने के बाद ही मैदान छोड़ की बात कहकर मना कर देते हैं।
बुनियाद डिग्री कॉलेज को क्वारंटीन स्थल बनाया गया है। यहां तैनात सफाई कर्मचारी लखन पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। सफाई के साथ ही सैनिटाइज करने का काम भी करते हैं। शाम को घर वापस पहुंचने पर बाहर ही कपडे़ उतारकर नहाते हैं। इसके बाद भी घर वालों से उचित दूरी बनाकर रखते हैं। नगर का मोहल्ला अर्जुनपुर संवेदनशील है, यहां कई कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
अर्जुनपुर में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष कहते हैं कि वायरस के डर से अपना कर्तव्य नहीं भूल सकते हैं। पिछले आठ साल से अर्जुनपुर की सफाई का जिम्मा उठा रहे दिनेश कहते हैं कि इस विपत्ति के समय डरकर अपने दायित्वों से मुंह मोड़ लेना कायरता है। देश व समाज के लिए हमें भी कुछ करने का अवसर मिला है। पूरी निष्ठा के साथ अपना कर्म रोजाना कर रहा हूं। नगर के मोहल्ला शेखसरांय में तैनात सफाई कर्मचारी हीरालाल घरों से कूड़ा एकत्रकर उसे निर्धारित जगह पर डंप करते हैं।
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी करते हैं। सफाई प्रभारी मनोज कुमार राणा कहते हैं कि पहली बार इस तरह के हालातों का सामना हुआ है। जानलेवा संक्रमण के बीच अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहना आसान नहीं है। फिर भी हमारे जांबाज बेखौफ होकर सीएचसी, क्वारंटीन स्थल समेत नगर की प्रत्येक सड़क व गली को साफ रखने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट मुहैया कराई गई है।