{"_id":"67376b85d00d6c788d020205","slug":"cleaning-of-rasyora-minor-started-sitapur-news-c-102-1-stp1002-121985-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रस्यौरा माइनर की शुरू हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रस्यौरा माइनर की शुरू हुई सफाई
Fri, 15 Nov 2024 09:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 15 Nov 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
माइनर की सफाई करते मजदूर।
खैराबाद (सीतापुर)। झाड़ियों में तब्दील हो चुकी रस्यौरा माइनर की सफाई शुरू करा दी गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशन के बाद सफाई शुरू होने से किसानों को जल्द पानी मिलने की आस जगी है।
रबी फसलों की बोआई के लिए किसानों को इन दिनों पानी की जरूरत है। रस्यौरा माइनर सूखी पड़ी थी, इसमें घास-फूस व झाड़ियां उग आई थीं। किसान अपने खेत का पलेवा करने के लिए परेशान हैं। इस समस्या को अमर उजाला ने 25 अक्तूबर के अंक में माइनर सूखी कैसे किसान करें पलेवा शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया।
माइनर की सफाई कराए जाने की कवायद शुरू की गई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराते हुए शुक्रवार से रस्यौरा माइनर की सफाई शुरू करा दी गई है। किसान नवल किशोर, शिवसेवक शुक्ला, रामगोपाल, राम औतार, दिनेश कुमार, इंद्रपाल, भूरे सिंह आदि ने किसानों की समस्या उठाने के लिए आभार जताया।