{"_id":"596121474f1c1baa278b472b","slug":"class-is-running-in-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में लग रही क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में लग रही क्लास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेउसा विकास खंड क्षेत्र के एक स्कूल में जहरीले जीवों का खतरा इस कदर है कि टीचरों ने सरकार भवन में क्लास लगाना छोड़ दिया है। इन दिनों क्लास स्कूल के पास एक बाग में लग रही है। अध्यापकों का कहना है कि आए दिन भवन में सांप निकल रहे हैं। इससे बच्चों को खतरा है।
विज्ञापन
इस कारण एहतियातन ऐसा कर रहे हैं। रेउसा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम ढेनुवा प्राथमिक विद्यालय के बच्चे शनिवार की दोपहर विद्यालय के बजाय, निकट की बाग में क्लास लगाकर पढ़ते नजर आए। जबकि सरकारी भवन की क्लास में ताला लटक रहे थे।
विज्ञापन
अध्यापकों से पूछा तो उन्होंने बताया कि स्कूल भवन के आसपास खेत हैं, वहीं भवन की दीवार तक झाड़ झंखाड़ उग आए हैं। हाल ही में दो बार अलग अलग क्लास में जहरीले सांप घुस आए। इन सांप को देखने के बाद बच्चे डरे हुए हैं। बच्चे स्कूल भवन में पढ़ने से इंकार कर रहे हैं। इस कारण बाग में क्लास लगाई जा रही है। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के इस विद्यालय में इन दिनों 190 बच्चे एडमिशन ले चुके हैं।
विज्ञापन