{"_id":"6abab41ad2687eefa00c3581","slug":"class-12-student-dies-after-being-attacked-by-a-bull-on-the-highway-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164839-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईवे पर सांड़ के हमले में 12वीं के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईवे पर सांड़ के हमले में 12वीं के छात्र की मौत
Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
महोली। नेशनल हाईवे पर बरसहिया गांव के निकट सोमवार को एक सांड़ ने सढियामऊ निवासी अनुज (20) पर हमला कर दिया। सीने में सांड़ का सींग घुस जाने के कारण अनुज की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उरदौली के मजरा सढियामऊ निवासी अनुज कृषक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र था। दोपहर के बाद वह कॉलेज से पैदल ही अपने घर आ रहे थे।
बरसहिया गांव के पास सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सांड़ को भगाया और परिजनों को सूचना दी। अनुज के बड़े भाई लवकुश ने ग्रामीणों की मदद से उनको जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। अनुज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।