फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Clash between BDO and ADO after serving notice

Sitapur News: नोटिस थमाने पर बीडीओ व एडीओ में झड़प

Thu, 02 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Clash between BDO and ADO after serving notice
कमलापुर/सीतापुर। खंड विकास कार्यालय में बुधवार को कसमंडा बीडीओ व एडीओ आईएसबी के बीच तीखी झड़प हो गई। एडीओ के देरी से पहुंचने पर नोटिस थमाने के बाद विवाद बढ़ गया। हालांकि कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत करा दिया। कसमंडा बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बात कही है।
विज्ञापन

दरअसल, एडीओ आईएसबी कमाल अहमद सुबह 11:30 बजे दफ्तर पहुंचे। इस पर बीडीओ मनोज शर्मा ने गैरहाजिर करते हुए उन्हें नोटिस थमा दी। इसका एडीओ ने विरोध किया, जिस पर बहस बढ़ गई।
विज्ञापन

एडीओ आईएसबी के मुताबिक उनके पास लहरपुर व कसमंडा दो ब्लॉकों का चार्ज है। सुबह लहरपुर गए थे, वहां से आने में कुछ देर तो होगी ही। एडीओ का आरोप है, कि उन्होंने लखीमपुर तबादले कराए जाने को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली है। इससे अधिकारी नाराज हैं। वहीं, कसमंडा बीडीओ मनोज शर्मा ने बताया कि गैर हाजिर होने पर एक दिन का वेतन काटते हुए नोटिस देने का निर्देश मिले थे। नोटिस देने पर एडीओ भड़क गए। पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed