फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   City's power supply disrupted for three hours.

Sitapur News: तीन घंटे ठप रही शहर की बिजली आपूर्ति

Sun, 02 Aug 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
City's power supply disrupted for three hours.
सीतापुर। शहर में शनिवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही। पुराना सीतापुर, नई बस्ती व विकास नगर इलाके में फॉल्ट के चलते समस्या उत्पन्न हुई। इस लंबी कटौती से उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं से जूझना पड़ा। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


पुराना सीतापुर इलाके में तार टूटने की वजह से सुबह 10 से एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ता रईस व अहमद ने बताया कि रोजाना दिक्कत उत्पन्न हो रही है। तार काफी जर्जर हो गए हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है। तार न बदलने से फॉल्ट की समस्या आ जाती है।
विज्ञापन


नवीन चौक इलाके में जंपर उड़ने के कारण सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे यहां के लोगों का कारोबार प्रभावित रहा। नई बस्ती इलाके में केबल फुंक गया। उपभोक्ताओं ने शिकायत की। करीब दो घंटे बाद बिजली विभाग की टीम पहुंची और मरम्मत शुरू की। तीन घंटे बाद यहां पर आपूर्ति चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैपालापुर इलाके में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे कई घरों में केवल एक ही फेज जा रहा था। इससे नाराज उपभोक्ताओं की शिकायत के तीन घंटे बाद फेज को सही किया गया। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फॉल्ट की जानकारी मिलने पर टीम को भेजकर तत्काल सही करवाने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed