{"_id":"616dbc79546f2d26350c3301","slug":"city-stuck-in-jam-it-was-difficult-to-get-out-sitapur-news-lko600612663","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से जूझा शहर, निकलना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से जूझा शहर, निकलना हुआ दूभर
विज्ञापन
सीतापुर में पुलिस लाइंस के पास ओवर ब्रिज पर लगे जाम में फंसे वाहन। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जाम से सोमवार को शहर जूझता नजर आया। लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते रहे। सोमवार को गल्ला मंडी के पास गेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़क पर खड़ी कर रखी थी। इससे जाम की समस्या पैदा हो गई।
वाहनों को निकलने में काफी परेशानी हुई, जो भी वाहन सवार वहां आ रहे थे, वह जाम में फंसकर काफी देर तक तक परेशान होते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना शहर से कांशीराम की ओर जाने और कांशीराम से शहर की ओर आने वाले लोगों को करना पड़ा। काफी देर तक खड़े रहने के बाद भी रास्ता नहीं मिलने पर वह वाहनों को मोड़कर बाईपास के रास्ते जाने को मजबूर हुए।
बाइक सवार तो निकल जा रहे थे, लेकिन कार सवारों को दिक्कत हुई। दूसरी ओर पुलिस लाइंस को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले जेल रोड पुल पर सुबह 11 बजे जाम लग गया। इससे काफी देर तक लोग इसमें फंसे रहे। रोडवेज की ओर जाने वाला रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों का अधिक आवागमन इसी रास्ते से हो रहा था, इसलिए जाम का संकट खड़ा हुआ।
विज्ञापन
जाम की समस्या से लोग यहीं पर नहीं जूझे बल्कि लालबाग, आंख अस्पताल चौराहा, जीआईसी, कैप्टन मनोज पांडेय चौक, रोडवेज बस स्टाप पर भी जाम लगा, जिससे वाहन रेंगकर चले।