फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   city covered in fog

कोहरे की चादर में ढका शहर

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
city covered in fog
सीतापुर में सोमवार सुबह कोहरे में गुजरते वाहन। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। नवंबर के पहले सप्ताह में ठंडक ने दस्तक दे दी है। सोमवार सुबह पूरा शहर कोहरे की चादर से ढका नजर आया। सुबह के समय सड़कों पर कोहरा दिखाई दिया। कुछ ही दूर खड़े वाहन नजर नहीं आ रहे थे। करीब नौ बजे तक कोहरे की धुंध छाई रही। उसके बाद दिन का तापमान सामान्य हुआ।
विज्ञापन

धूप निकलने पर लोग इसका आनंद लेते नजर आए। रोजाना मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। सुबह-शाम ठंड पड़ रही है। दिन में धूप निकलने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। लेकिन सोमवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

सड़कों पर चलने वाले वाहन कुछ ही दूरी पर नहीं दिखाई दे रहे थे। हर तरफ कोहरा ही कोहरा छाया था। मौसम भी काफी ठंडा हो गया था। बच्चे जब स्कूल जाने के लिए सड़क पर निकले तो अभिभावक बहुत संभालकर उन्हें ले गए। करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। उसके बाद धूप निकलने से कोहरा छट गया। इसके बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज हुआ। विशेषज्ञों की माने तो अब दिन प्रतिदिन मौसम ठंडा होता चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed