फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   children suffering from infectious diseases

संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे बच्चे

Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
children suffering from infectious diseases
जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए पर्चा बनवाते मरीज व तीमारदार। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। फरवरी माह में तेजी से बदल रहे मौसम से बच्चे बीमार हो रहे हैं। बदलते मौसम में बच्चे बुखार, निमोनिया व डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसकी गवाही जिला अस्पताल के आंकड़े दे रहे हैं। दो सप्ताह पहले जहां चिल्ड्रेन वार्ड खाली था, अब रोजाना बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। चिकित्सक इसके पीछे रोजाना बदल रहे मौसम को कारण बता रहे हैं। इस समय चिल्ड्रेन वार्ड में 25 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

फरवरी में गुलाबी मौसम हो रहा है। इस समय सुबह शाम ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है। इस मौसम की मार अब बच्चों पर पड़ रही है। इस समय जिला अस्पताल आने वाले अधिकतर बच्चे बुखार, निमोनिया व डायरिया से संक्रमित हो रहे हैं। किसी को दो दिन से बुखार आ रहा है तो कोई निमोनिया का शिकार हो रहा है। अब डायरिया भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डायरिया की वजह से बच्चों को कमजोरी आ रही है। दो सप्ताह पहले जिला अस्पताल का चिल्ड्रेन वार्ड खाली रहता था। बच्चों की संख्या बेहद कम रहती थी। अब इधर मौसम बदलने से यहां पर भर्ती बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। यह अधिकतर बच्चे डायरिया, बुखार व निमोनिया से पीड़ित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों द्वारा इस मौसम में लापरवाही बरती जा रही है। इसी वजह से वह बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए बच्चों को इस मौसम में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों से खुद को बचाएं
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि मौसम बदलने के साथ ही अब मच्छर का प्रकोप शुरू हो जाएगा। मच्छर जनित बीमारियां उत्पन्न होने लगेंगी। इनकी चपेट में बच्चों से लेकर सभी आयु वर्ग के लोग आ जाएंगे। इसलिए मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। रात के समय अगर गर्मी महसूस होती है, तो पंखा न चलाएं।
ये सावधानियां बरतें
इस समय मौसम बदल रहा है। इसलिए बच्चों की बहुत ही संभलकर देखभाल करें। उनको गर्म कपड़े फुल आस्तीन के पहनाएं। ठंडा पानी न पीने दें। दिन में भी उन्हें गर्म कपड़े पहनाए रखें। पंखा व कूलर न चलाएं। धूप में कुछ देर तक जरूर बिठाएं। वायरल फीवर होने पर तत्काल अपने चिकित्सक से संपर्क करके उन्हें दवाइयां दें।

- डॉ. विजय कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
बुखार व डायरिया होने पर ये करें उपाय
चिकित्सकों का कहना है कि अगर बच्चे को तेज बुखार आ रहा है तो बच्चे के सिर पर गीला कपड़ा व रुमाल रख सकते हैं। पूरे शरीर को गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं। इससे बुखार हल्का हो जाएगा। सिर दर्द में भी राहत मिलेगी। अगर डायरिया की शिकायत है तो उसे ओआरएस का घोल बनाकर उसे दिन में तीन से चार बार दें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी। बच्चा जल्द ही डायरिया से उबर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed