{"_id":"5ece921a8ebc3e9087286768","slug":"children-of-migrant-workers-will-be-able-to-study-in-basic-schools-sitapur-news-lko523332397","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में मिलेगी शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में मिलेगी शिक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने जिला स्तरीय समिति की बैठक में वर्ष 2019-20 में निशुल्क यूनिफार्म वितरण की समीक्षा कर प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा दिलाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020-21 में 556522 छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म वितरण का लक्ष्य रखा गया है। सभी बच्चों को 2 सेट यूनिफार्म वितरण कराया जाना है। प्रति यूनिफार्म का मूल्य 300 रुपये है। उन्होंने बीएसए को शासनादेश में दिए गए निर्देशों के अनुसार ड्रेस का वितरण समय से कराने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण को अधिक से अधिक ड्रेस उन्हीं के माध्यम से सिलाई जाए। जिससे उनकी आय बढ़ सके। गत वर्ष 80 हजार से अधिक ड्रेस महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सिलाई गयी थी। वर्तमान वर्ष में 2 लाख 82 हजार ड्रेस स्वयं सहायता समूह से सिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक संसाधन केन्द्र में स्थापित 40 निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से आए श्रमिकों के साथ बच्चों का डाटा एकत्रित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के साथ आये बच्चों की बेहतर शिक्षा के संबंध में सभी को प्रयास करना है तथा उनकी सूची एकत्रित कर संबंधित प्रधानाध्यापक को सूचित कर उनका नामांकन कराएं।
6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी जाए तथा संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र में उनका नामांकन कराया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इन निगरानी समितियों के माध्यम से श्रमिकों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अवकाश के दौरान डिजिटल माध्यमों से चलाये जा रहे शिक्षण कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने आरोग्य सेतु एप अधिक से अधिक डाउनलोड करने के निर्देश दिए। कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की तथा शेष कार्यों को समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने एजेंडा प्रस्तुत कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से निशुल्क यूनिफार्म की शिकायत को जिला स्तर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम का गठन कर दिया जाएगा, जिसका नम्बर- 05862-270111 होगा।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।