फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child scientists shine bright

Sitapur News: बाल वैज्ञानिकों ने बिखेरी चमक

Sun, 21 Dec 2025 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Child scientists shine bright
लखनऊ। वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राजधानी लखनऊ सहित पूरे मंडल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परिणाम सूची में लखनऊ मंडल के कई प्रतिभागियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

राजधानी स्थित आर्यकन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा दिशा जोशी को ‘गणितीय उद्यान’ विषय पर आधारित विज्ञान मॉडल के लिए द्वितीय स्थान मिला। वहीं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलिहाबाद की छात्रा सना बानो ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर प्रस्तुत मॉडल से दूसरा स्थान हासिल किया। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ के छात्र मो. शफाकत हुसैन को पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर आधारित मॉडल के लिए द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में लखनऊ मंडल से कुल 21 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इनमें 18 छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक संवर्ग के प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर के छात्र अभिषेक कुमार को जल संरक्षण एवं प्रबंधन विषय पर बने मॉडल के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
जूनियर वर्ग में सीतापुर के कपिल गौतम के हरित ऊर्जा आधारित ग्रीन जनरेटर मॉडल को तृतीय स्थान मिला। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज लखनऊ के सीनियर वर्ग में प्रौद्योगिकी उप-विषय के अंतर्गत स्वचलित पुनः उत्पादित विद्युत साइकिल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त ललित कुमार, आशीष कुमार, आदित्य सैनी, आकाश गौतम, अभय सिंह, आदर्श त्रिपाठी, शरद गुप्ता तथा छात्राओं स्नेहा गुप्ता, राधिका कश्यप और जागृति जायसवाल ने भी प्रदर्शनी स्थल पर अपने-अपने मॉडलों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण कर प्रमाण पत्र अर्जित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed