फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Child fell in the pond while playing, death

खेलते समय तालाब में गिरा बालक, मौत

Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Child fell in the pond while playing, death
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में खेलते समय तालाब में डूबकर एक पांच साल के बालक की मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के रिखौना निवासी पीर मो. का पांच साल का बेटा खेलते हुए सोमवार की शाम पड़ोस स्थित तालाब में जा गिरा था, जिससे वह तालाब में डूब गया। इसकी जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आननफानन में बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया है। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed