फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chief Pharmacist said, even my chief minister's office will not be able to do anything

Sitapur News: चीफ फार्मासिस्ट बोला, मेरा मुख्यमंत्री कार्यालय भी कुछ नहीं कर पाएगा

Thu, 03 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 03 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chief Pharmacist said, even my chief minister's office will not be able to do anything
सीतापुर। जिले में 33 वर्षाें से तैनात फार्मासिस्ट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के आदेश पर भारी है। जिले के पांच विधायकों की शिकायत पर चीफ फार्मासिस्ट रामसुभग कनौजिया के तबादले के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रमुख सचिव को 28 जुलाई को पत्र लिखा था। करीब एक सप्ताह के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

इसी बीच सोशल मीडिया पर चीफ फार्मासिस्ट का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक व्यक्ति से अभद्रता करते हुए कह रहा है कि मेरी शिकायत तुमको शासन, प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय तक से करनी हो तो कर दो। मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी फोन कराओगे तो भी कुछ नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग में यह ऑडियो चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


विधायकों ने बताया, कार्यालय में नशा करके आते हैं चीफ फार्मासिस्ट
जिले के सिधौली विधायक मनीष रावत, सेउता विधायक ज्ञान तिवारी, मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा और महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मयंकेश्वर शरण सिंह को संयुक्त रूप से एक पत्र दिया था। इसमें उन्होंने शिकायतकर्ता मरीज सचिन पाल द्वारा चीफ फार्मासिस्ट रामसुभग कनौजिया द्वारा अभद्रता की शिकायत का हवाला दिया था। विधायकों ने प्रभारी मंत्री को बताया था कि रामसुभग कनौजिया कार्यालय में नशा करके आता है। इस पर राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने प्रमुख सचिव को इनका स्थानांतरण किसी दूरस्थ जनपद में करने का आदेश दिया था। जिसका अब तक पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षाें से जमे चिकित्सकों पर भी कार्रवाई शून्य
वहीं, प्रभारी मंत्री ने जिले में वर्षाें से तैनात सीएचसी अधीक्षकों का तबादला करवाने की बात कही थी। लेकिन अब तक जिले में आठ सालों से अधिक समय से जमे सीएचसी अधीक्षकों पर कार्रवाई शून्य है।

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
डीएम के निर्देश पर जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जिसमें एसडीएम सदर, सीएमओ व क्षेत्राधिकारी नगर जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट दो दिन में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed