फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Chakbandi accountant suspended for four years

Sitapur News: चार साल से गैरहाजिर चकबंदी लेखपाल निलंबित

Wed, 16 Oct 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chakbandi accountant suspended for four years
सीतापुर। चार साल से गैरहाजिर चल रहे चकबंदी लेखपाल राजेश चंद्र सुमन को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन लगातार अनुपस्थित रहने व अब तक जवाब न देने पर उन पर विभागीय कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी भारत सिंह ने बताया कि चकबंदी लेखपाल राजेश चंद्र सुमन पिता की बीमारी का हवाला देकर 13 जुलाई 2020 को अवकाश पर गए थे। उन्होंने 31 जुलाई 2020 तक अवकाश लिया था।
विज्ञापन

तय अवधि के बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर 21 सितंबर 2021 को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जो डाक विभाग द्वारा वितरित न होने के कारण कार्यालय में वापस आ गया था। फिर 7 मार्च 2022 को दोबारा कारण बताओ नोटिस देते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। यह नोटिस भी वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विशेष पत्रवाहक चकबंदी लेखपाल रवींद्र कुमार को राजेश के गृह जनपद आजमगढ़ के पते पर भेजा गया। आवास पर पता चला कि उनके पिता 25 वर्ष पूर्व अपनी संपत्ति बेचकर चले गए और यह जानकारी नहीं मिल सकी कि वे अब कहां निवास करते हैं। इसके बाद विभाग की ओर से निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed