फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Celebrated new year with a selfie

सेल्फी लेकर मनाया नया साल

Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrated new year with a selfie
सीतापुर। शहर में साल-2021 के पहले दिन चहुंओर उल्लास दिखाई दिया। हर कोई उत्साह से सराबोर एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई देने में मशगूल रहा। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोगों ने हर मौके का भरपूर फायदा उठाया। शहर के पार्कों, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक स्थानों पर मौज-मस्ती की धूम रही। कुछ लोगों ने दोस्तों तो कई लोगों ने नए वर्ष के पहले दिन परिवार के साथ जश्न मनाया। इन यादगार पलों को लोगों ने सेल्फी के जरिए सहेज लिया।
विज्ञापन

नए साल की सुबह मानों खुशियों का पैगाम लेकर आई। ज्यादातर लोगों की आंख मोबाइल की घंटी की आवाज से खुली। कॉल व मेसेज कर बधाई देने का क्रम अलसुबह ही शुरू हो गया। घरों में बेहद खुशनुमा माहौल रहा। घने कोहरे व कड़ाके की ठंड पर नए साल का उत्साह भारी पड़ा। हर कोई इस दिन को यादगार बनाने की कवायद में जुट गया। धूप खिलते ही लोग घरों से निकले तो शहर में रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन

इलसिया पार्क और सरोजनी वाटिका में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने पूरे परिवार के साथ पार्क पहुंचे। पार्क में ही लंच किया और झूला, बोटिंग समेत कई तरह के खेलों का आनंद उठाया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग सेल्फी लेते भी नजर आए। वहीं, सरकारी व निजी दफ्तरों में अफसरों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलदस्ता देकर बधाई दी। इसके अलावा लोगों ने अपने घरों पर भी पार्टियां कर धमाल मचाया। बधाई देने का सिलसिला देर शाम तक चला। शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम भी दिन भर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल की बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल हुआ। एक-दूसरे से न मिल पाने वाले लोगों ने मोबाइल पर मेसेज के जरिए हैप्पी न्यू ईयर बोला। कोई केवल मेसेज तो किसी ने अपना वीडियो बनाकर भेजते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed