{"_id":"5f1b15058ebc3e9f624f4509","slug":"celebrate-bakrid-keeping-in-mind-the-social-distancing-sitapur-news-lko5323075185","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मगुरूओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बकरीद मनाने का किया अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मगुरूओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बकरीद मनाने का किया अनुरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। डीएम-एसपी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें बकरीद के दृष्टिगत कोविड-19 के प्रोटोकाल तथा कानून व्यवस्था के समस्त बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। सभी मुस्लिम धर्मगुरूओं ने एक स्वर में आहवान करते हए कहा कि सभी को कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन करना चाहिए। धर्मगुरूओं ने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की एवं प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
डीएम अखिलेश तिवारी ने जनपदवासियों द्वारा अभी तक दिये गये सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि आगामी त्यौहारों को कोरोना वायरस से बचाव करते हुए मनाना होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा चुके हैं। जिनका सभी को पालन करना अनिवार्य है। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है और हमारे आसपास काफ ी संख्या में मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। यद्यपि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज के लिए पर्याप्त प्रबंध किये गये हैं, फि र भी हमें स्वयं, अपने परिवार एवं समाज को संक्रमण से बचाना है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस किसी धर्म, मजहब, उम्र आदि को न देखते हुये लापरवाही करने वालों को अपनी चपेट में लेता है। इसलिये हमें इससे बचना होगा। अभी तक इसका कोई इलाज भी नही है, केवल सावधानी रखकर ही इससे बचा जा सकता है। डीएम ने सभी को बकरीद की मुबारकबाद देते हुये कहा कि यह बलिदान, कुर्बानी का त्यौहार है इसलिये इस त्यौहार में हमें सही रास्ते पर चलनें की प्रतिज्ञा लेनी है। निर्देशों का पालन करते हुए एवं अच्छे वातावरण में सभी का ध्यान रखते हुए त्यौहार मनाने की सभी से अपील भी की।
विज्ञापन
एसपी आरपी सिंह ने कहा कि बकरीद एवं रक्षाबन्धन को दृष्टिगत रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रखी जायेगी। पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि सौहार्दपूर्ण तरीके से अपने जीवन को सुरक्षित रखते हुये त्यौहारों को मनायें तथा सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाये।
अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक डा. राजीव दीक्षित, जिला विकास अधिकारी राकेश पाण्डेय, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों से आये धर्मगुरू एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।