{"_id":"657de3b2c2e8b2b4940bab0b","slug":"cdo-upset-after-seeing-dirt-in-block-premises-sitapur-news-c-102-1-slko1052-7058-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ब्लाॅक परिसर में गंदगी देख बिफरीं सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ब्लाॅक परिसर में गंदगी देख बिफरीं सीडीओ
Sat, 16 Dec 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने शनिवार को पिसावां ब्लॉक मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर में चारों तरफ गंदगी देखकर उन्होंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराइए। सीडीओ के कड़े तेवर देखकर तत्काल सफाईकर्मी साफ-सफाई में जुट गए।
सीडीओ ने ब्लॉक परिसर में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अफसरों को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद बहुबनी गांव के खेल मैदान, अमृत सरोवर, पंचायत घर व नेरी की गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के जिम्मेदारों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर परिसर में फल और छायादार पौधे लगाए जाएं। सरोवर के पास स्थित झाॅबर (एक ऐसा स्थान जिसमें पानी भरा होता है लेकिन तालाब घोषित न हो) के बारे में जानकारी ली। वहीं, ब्लॉक के पंचायत कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, मुख्य कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जांच की।
बीडीओ, एडीओ व सचिवों के संग बैठक की। इस दौरान मनरेगा, आवास व शौचालय निर्माण संबंधी जानकारी ली। इस मौके पर वह ब्लाक सभागार कक्ष में चल रहे राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के प्रशिक्षण में महिला सखी और बीसी सखी से रूबरू हुईं। इस मौके पर डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति, बीडीओ प्रीति तिवारी, एडीओ पंचायत इकराम अली, सचिव अमित चतुर्वेदी, अवनीश शुक्ला व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मैडम, शौचालय के संचालन का नहीं मिला मानदेय...
सीडीओ निधि बंसल के पिसावां औचक निरीक्षण की जानकारी जैसे ही आस पड़ोस के लोगों को मिली, वह मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान जलालनगर गांव के शौकत अली ने आवास की दूसरी किस्त न आने की समस्या बताई। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मानदेय व भाड़ा न मिलने की शिकायत की। ग्राम सभा सुसर्दीपुर की केयर टेकर नीलम देवी ने बकाया मानदेय भुगतान व नवीनीकरण न किए जाने की शिकायत की। सीडीओ ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।