फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CDO three executive engineers warned

तीन अधिशासी अभियंताओं को सीडीओ ने दी चेतावनी

Sun, 21 Jun 2015 12:31 AM IST
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी मे सूखे तालाबों को भरवाए जाने व नहरों मे पानी छोडने में लापरवाही बरतने पर नलकूप व नहर विभाग के तीन अधिशाषी अभियंताओं को सीडीओ ने चेतावनी दी है। मालूम हो कि नलकूप विभाग के दोनों खंडों को मई
विज्ञापन

माह मे 180 तालाब भरवाने का लक्ष्य दिया गया था।

जिसके सापेक्ष अभी तक 112 तालाब ही भरवाए जा सके हैं। शनिवार को समीक्षा के दौरान सीडीओ एसके सिंह ने दोनों विभागों के अफसरों को जमकर फटकार लगाई और कार्यशैली सुधारने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के क्षेत्र में जितने तालाब हैं, उनकी सूची दो दिन में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


नलकूप व नहर कमांड के अंदर आने वाले तालाबों में पानी भरवाने की जिम्मेदारी सबंधित विभागों की हैं। ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि विभागों के सहायक व अवर अभियंता के साथ निचले स्तर के कर्मी क्षेत्रों में न जाकर फर्जी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने निर्देश दिए कि सोमवार से दोनों विभागों के सभी अफसर व कर्मी अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रतिदिन की रिपोर्ट एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराएं। भ्रमण के दौरान नदियों के कटान पर नजर रखी जाएगी। अगर कहीं अवैध कटान मिले तो सीधे केस दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि यांत्रिक खराबी से बंद पड़े नलकूप तीन दिन के अंदर चालू कराए जाएं। इसके अलावा जिले भर में मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान, मनरेगा व ग्राम पंचायतों के अंतर्गत भरे गए तालाबों की सूची सोमवार को उपलब्ध कराई जाए।


तालाब भरवाने व नहरों में पानी छोड़े जाने में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता नलकूप प्रथम के शशि भूषण, द्वितीय के अजय कुमार सिंह तथा शारदा नहर के अधिशासी अभियंता देवेन्द्र पाल को सीडीओ द्वारा चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed