फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CDO found flaws in Kyontikala Gram Panchayat, reprimanded

Sitapur News: क्योंटीकला ग्राम पंचायत में सीडीओ को मिली खामियां, लगाई फटकार

Sat, 23 May 2026 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
CDO found flaws in Kyontikala Gram Panchayat, reprimanded
सीतापुर। हरगांव ब्लॉक की क्योंटीकला ग्राम पंचायत का सीडीओ डॉ दीक्षा जोशी व उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत में निर्माण कार्याें में खामियां मिलीं। इस पर सीडीओ ने मातहतों को फटकार लगाई। साथ ही अधूरे कार्याें को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीक्षा जोशी ने सबसे पहले ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन चौराहे का निरीक्षण किया। इस कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, गांव के ही तालाब में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण कर तकनीकी समस्याओं को शासन को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। इसी ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी कार्य में शिथिलता बरतने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसे जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर विकास संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की। इसमें आवास, मनरेगा, क्षेत्र पंचायत, एनआरएलएम, पंचायत, समाज कल्याण, कृषि आदि की प्रगति के बारे में गहनता से समीक्षा की। कई पटलों पर अद्यतन सूचना न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ लगवाने व सभी अमृत सरोवरों में जल भरवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय, जिले के तकनीकी सहायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed