{"_id":"6005ca708ebc3e32c276de98","slug":"cause-of-jam-in-city-sitapur-news-lko560542827","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नासूर बनी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नासूर बनी जाम की समस्या
विज्ञापन
कैप्टन मनोज पाण्डेय चौक पर लगा लंबा जाम।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। कोई ठोस योजना न होने से आए दिन लोग जाम में जूझते रहते हैं। सोमवार सुबह अफसर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और लोगों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के आगाज के मौके पर जागरूकता का पाठ पढ़ा रहे थे। दूसरी ओर दोपहर को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। करीब 30 मिनट तक शहर के प्रमुख चौराहों में से एक कैप्टन मनोज पांडेय चौक जाम से जूझता रहा। चौराहे पर चारों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
चौराहे पर वाहनों के चारों ओर से आने होने पर ट्रैफिक थम गया। लोगों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कैप्टन मनोज पांडेय चौक से नैमिषारण्य की ओर जाने वाले मार्ग पर काफी दूर तक जाम लगा रहा। यही हाल कैप्टन मनोज पांडेय चौक से शाहजहांपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर था। इस चौराहे से लालबाग जाने वाले मार्ग पर एक ओर से वाहनों की लंबी कतार थी।
चौराहे से लेकर कैंची पुल सब्जी मंडी के करीब तक वाहनों की लाइन लग गई थी। कस्ता मार्ग पर भी अवरुद्ध रहा। खास बात यह कि ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए चौराहे पर यातायात का कोई पुलिस कर्मी या होमगार्ड उस वक्त मौजूद नहीं थे। पुलिस चौकी से भी पुलिस कर्मी नदारद थे। शायद यही वजह रही कि करीब 30 मिनट तक कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर लोग जाम से जूझते रहे। बड़ी मुश्किल से जाम खुल पाया, जिसके बाद आवागमनन बहाल हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
राहगीरों ने संभला मोर्चा, खुलवाया जाम
कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर दोपहर में जाम लगा था। उस वक्त वहां पुलिस का कोई भी कर्मचारी या होमगार्ड मौजूद नहीं था। जिसके चलते आम लोगों को ट्रैफिक कंट्रोल करना पड़ा। जानकार बताते हैं कि जब काफी देर तक वाहनों के पहिए जाम की वजह से थमे रहे तो समाज के कुछ सक्रिय लोग अपनी गाड़ियों से उतरे और बेलगाम ट्रैफिक को दुरुस्त करने की कोशिश की। जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। इसके बाद जाम खोला जा सका और यातायात बहाल हुआ।
इन जगहों पर रहती समस्या
शहर के प्रमुख चौराहों पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। कैप्टन मनोज पांडेय चौक के अलावा शहर का प्रमुख लालबाग चौराहा भी अक्सर जाम की जद में रहता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट चौराहा, ग्रीकगंज चौराहा, रोडवेज चौराहा, घंटाघर चौराहा और कोट चौराहे पर भी अक्सर जाम लग जाता है। कजियारा चौराहा, पुलिस लाइन तिराहे पर भी कई बार लोग जाम में फंस कर परेशानियां उठाते हैं।
नहीं हो रहा कोई सुधार
शहर में ई-रिक्शा की भरमार है। इनके बेतरतीब संचालन से चौराहे जाम में उलझ जाते हैं। इनको व्यवस्थित करने के लिए कई बार पुलिस अधिकारियों व यातायात पुलिस ने कोशिश की, लेकिन कोशिशें नाकाम रहीं। ई-रिक्शा को लेकर कई बार संचालन के रूट भी बदले व तय किए गए, लेकिन इनमें कोई सुधार नहीं हुआ। जिसकी वजह से अक्सर इन वाहनों से जाम की समस्या पैदा हो जाती है।