फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Cash denied fierce people, put the jam

कैश न मिलने से भड़के लोग, लगाया जाम

Tue, 20 Dec 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/सीतापुर
अमर उजाला/सीतापुर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cash denied fierce people, put the jam
जाम लगाते बैंक ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के एलान के बाद से जिले की बैंकें कैश की किल्लत से उबरती नजर नहीं आ रही हैं। सोमवार को भी जिले की बैंकें कैश के संकट से जूझती रहीं। तंबौर क्षेत्र में कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने लहरपुर-तंबौर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कैश का संकट होने से अधिकतर एटीएम नहीं चल सके। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह होते ही तमाम खाताधारक अपने क्षेत्र की बैंकों के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। तंबौर थाना क्षेत्र में बेहटा पकौड़ी इलाहाबाद बैंक शाखा में बैंक खुलने के एक घंटे बाद तक कैश नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बेहटा तिराहे पर लहरपुर-तंबौर मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि नोटबंदी के बाद से इस शाखा में खाताधारकों को ढंग से भुगतान नहीं किया गया। इधर लंबे समय से बताया जा रहा है कि बैंक में कैश ही मौजूद नहीं है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर जाम हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण लहरपुर-तंबौर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंकों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। यहां पर खाता धारकों को अधिकतम कैश 10 हजार रुपये तक भुगतान किया गया।

उधर, ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों की स्थिति में सोमवार को भी सुधार नहीं आ सका है। हरगांव, लहरपुर, सलारपुर, महोली, मिश्रिख, मछरेहटा, परसदा, सकरन, तंबौर, रेउसा, बिसवां, महमूदाबाद, सिधौली आदि क्षेत्र की बैंकों में भी कैश का संकट रहा। जिले में मौजूद 102 एटीएम में महज दो एटीएम ही चलते नजर आए। उधर, बैंक के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार तक बैंकों में पर्याप्त कैश पहुंच सकता है।


जिले की बैंकें बहुत जल्द ही कैश के संकट से उबर जाएंगी। आरबीआई से बैंकों के लिए करीब 10 करोड़ रुपया सीतापुर के चेस्ट में पहुंच गया है। उधर, जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक का एटीएम बंद था। वहीं बैंक ने बैंक परिसर में  ही स्वाइप मशीन लगा रखी थी। जो भी ग्राहक कार्ड को स्वाइप कर रहा था, उसे बैंक दे हजार रुपये का भुगतान कर रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed