{"_id":"6a4d41410fb84b48ce0fc852","slug":"cash-and-silver-utensils-stolen-from-a-bullion-shop-sitapur-news-c-102-1-slko1037-159576-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सराफा दुकान से नकदी व चांदी के बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सराफा दुकान से नकदी व चांदी के बर्तन चोरी
Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
पिसावां में चोरी के बाद टूटा पड़ा दुकान का शटर। संवाद
पिसावां। कस्बे में महोली मार्ग स्थित सराफा की दुकान में सोमवार देर रात शटर उखाड़कर घुसे चोर नकदी व चांदी के बर्तन चुरा ले गए। पिसावां चौराहा स्थित पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नवागत थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
पीड़ित आनंद रस्तोगी ने बताया कि पिसावां चौराहे पर उनकी सराफा की दुकान है। सोमवार देर रात शटर उखाड़कर दुकान में घुसे चोर आठ हजार रुपये नकदी, चांदी के बर्तन और सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए। हालांकि दुकान में रखे सोने-चांदी के कुछ आभूषण सुरक्षित हैं।
चोरों ने वारदात से पहले पड़ोसी राम प्रसाद के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कहा कि आज ही कार्यभार संभाला है, बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
10 वर्ष पहले भी इस दुकान में हुई थी चोरी
पीड़ित आनंद के अनुसार करीब 10 वर्ष पूर्व भी इसी दुकान में दीवार काटकर चोरी की घटना हो चुकी है। उस समय भी काफी सामान चोरी हुआ था। उन्होंने जल्द खुलासे की मांग की है।