{"_id":"62d5a4abc4494976a12135ff","slug":"case-should-be-filed-against-fraudsters-sitapur-news-lko640084159","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर सोमवार को छात्रों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि नवीन चौक स्थित एक मेडिकल कॉलेज में कई छात्रों को डी फॉर्मा एलोपैथिक में प्रवेश कराया गया था। साथ ही फीस के नाम पर शैक्षिक सत्र में प्रतिमाह वसूली कर कक्षाएं चलाई गई। शैक्षिक वर्ष में प्रति छात्र करीब 50 हजार फीस जमा कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा के समय छात्रों को बताया गया कि यूनिवर्सिटी में सभी का रजिस्ट्रेशन न हो पाने के कारण इस वर्ष परीक्षा नहीं दे पाएंगे। अब अगले सत्र में प्रवेश कराया जाएगा।
किसान मंच प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि छात्रों के जीवन में एक वर्ष का कीमती समय बर्बाद करने के साथ फीस के नाम पर की गई लाखों रुपये की अवैध वसूली में शामिल लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में ऋषभ, सुमित, बृजनंदन, अमन, अरुण आदि मौजूद रहे।