फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case on three including secretary and former head

सचिव और पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस

Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case on three including secretary and former head
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में 43 लाख के गबन का मामला सामने आया है। विकास कार्यों के लिए आए सरकारी धन को हड़पने के मामले में डीपीआरओ के आदेश पर पुलिस ने सचिव और पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। सहायक विकास अधिकारी की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पिसावां ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आए सरकारी पैसे का बड़े पैमाने का बंदरबांट किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य नहीं कराया गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने अफसरों से इस मामले की शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार ने मामले में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी हृषिकेश शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें सहायक विकास अधिकारी ने निलंबित चल रहे ग्राम पंचायत अधिकारी हंसराज निवासी कटेहली बाग की मिलीभगत से पिसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सहियापुर की पूर्व महिला प्रधान आशा निवासी सेरवाडीह पर 38 लाख 40 हजार का गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से ग्राम पंचायत कैथोलिया के पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार पर 4 लाख 56 हजार रुपये धन गबन करने का आरोप लगाया गया है। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सहायक विकास अधिकारी की तहरीर पर निलंबित सचिव हंसराज, पूर्व प्रधान आशा और वीरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed