फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case on four teachers doing fake jobs

फर्जी ढंग से नौकरी कर रहे चार शिक्षकों पर केस

Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case on four teachers doing fake jobs
पिसावां (सीतापुर)। फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी कर रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय के चार शिक्षकों के विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी द्वारा केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को बर्खास्त कर रिकवरी के आदेश दिए गए हैं। ये शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे थे। जांच में इसका खुलासा होने पर बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई थी। इस पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जलालनगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार त्रिपाठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर के सहायक अध्यापक सुनील कुमार, ससुरदीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक संजय प्रकाश सहित माथन उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका बंदना कुमारी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी ने बताया कि चारों शिक्षकों को विभाग द्वारा बर्खास्त कर रिकवरी के भी आदेश दे दिए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर के अनुसार संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed